पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सेहत विभाग में 4 साल की अपनी रिर्पोट पेश कर रहे थे इस दौरान उन्होने पंजाब के स्वास्थ योजनाओं के बारे में बताया उन्होने कहा 28 मार्च को राज्य में 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सभी इलाज और दवाइयां फ्री उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यदि किसी अस्पताल में दवाई की कमी होती है, तो एसएमओ को खरीदारी के लिए फंड जारी किए गए हैं। जिम्मेदारी में कोई लापरवाही होती है तो ऐसे अफसरों पर कार्रवाई भी की जाएगी। मलेरकोटला में बनने वाले कम्युनिटी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन एक्वार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो रही है। पंजाब सरकार ने होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री ने सेहत योजना को लेकर विरोधियों द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा वहां पर हाईपरटेंशन का इलाज भी होता है उन्हें भी विशेष छुट दी जाएगी। उन्होने कहा जिन्हें कमिया निकालनी होती है उन्हें कुछ ना कुछ बोल कर जाना होता है क्योकि उन्हें अपने आकाओं को विडियो भेजना होता है कि आज हमने भगवंत मान को इतनी गालिंया दी है।


