लखनऊ से फिर एक घटना चाइनीज मांझे को लेकर आई है कितने लोगो को चाइनीज मांझे अपने आगोश में लेगा. यह भगवान ही जानते है, प्रशासन की लापवाही है या इसका जिम्मेदार किसे ठहराये यह नही कहा जा सकता । किसे क्या पता जो अभी घर से निकले है वो मांझे के चक्कर में आ कर अपने जीवन को समाप्त कर लेगे।

अब लखनऊ से यह घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबित हैदरगंज पुल पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन पर इतना जोरदार फंसा कि युवक की गर्दन ही कट गई.   युवक शोएब ने एक हाथ से मांझे को पकड़कर उसे निकालने की कोशिश भी की, लेकिन वह और उलझता चला गया।

इसी दौरान शोएब की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। शोएब सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। शोएब की गर्दन पूरी तरह मांझे में उलझ गई। मांझे से उनके गले की नस कट गई आसपास के लोगों ने लहूलुहान युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां युव/क की मौत हो गई. ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया कि घायल का अत्यधिक खून बह चुका था।

इसकी वजह से तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार के मुताबित शोएब उनका एकलौता बेटा था. वहीं, शोएब की मौ/त पर परिवार वाले आक्रोश में हैं उन्होंने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध की मांग की है.

Related Posts