जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी होने के कारण पारा लगातार माइनस मे बना हुआ है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है औऱ घाटी में सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में विशेषकर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।
कश्मीर घाटी में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर है, जो अत्यंत कड़ाके की सर्दियों की 40 दिन की अवधि होती है। इस दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है।
सोनमर्ग घाटी की सबसे ठंडी जगह रही
कश्मीर घाटी में ठंड का सितम जारी है और यहां पर ठंड और बढ़ गई है. पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान गिर गया और सोनमर्ग घाटी की सबसे ठंडी जगह रही. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में, खासकर घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग टूरिस्ट रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस से कम है. घाटी के गेटवे शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग ने कहा कि 21 जनवरी को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. चिनाब घाटी, पीर-पंजाल रेंज और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में 23 से 24 जनवरी तक भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है्
वही पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, यूपी में सर्दी का सितम जारी है 23 जनवरी से मौसम और बिगड़ सकता है पहाड़ी इलाको के साथ मैदानी इलाको में बारिश की भी सभावना जताई गयी है।
Top Tags