पेट्रोल के दाम आज 15 मई से 3 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग ने दुनिया भर में तेल महंगा कर दिया. इसका असर भारत पर भी पड़ा, सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई है.
चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम रुपए 97.44 और डीजल के रेट 85.56 रुएए बढ़ा दिए गए है. अब रेट बढ़ने के बाद पंपो पर लाइन लग गई है। इसके बाद कई जगहो पर पेट्रोल खत्म होने की नौबत आ गई है.
अमृतसर के इस्लामाबाद पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया जिसके बाद कई लोगो को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल और डीजल के रेट अभी औऱ बढ़ सकते है।
जिसके बाद देश में महंगाई भी बढ़ेगी । मालभाड़ा बढ़ेगा, खेती की लागत बढ़ेगी, बस आटो का किराया भी बढ़ेगा।


