चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तारीख घोषित होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है
चंडीगढ़ नगर निगम में नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होगा।
तीन दशक में पहली बार मेयर का चुनाव पर्ची से नहीं बल्कि हाथ उठाकर कराया जाएगा।
इस फैसले से क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा
मेयर चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी की गति तेज कर दी है. जिसे देखते हुए उपायुक्त ने आज शुक्रवार को नगर निगम का दौरा कर चुनाव से जुड़ी हर प्रक्रिया का विस्तार से निरीक्षण किया.
साथ ही नामांकन प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और वोटिंग प्रक्रिया की हर डिटेल का जायजा लिया गया.
DC निशांत यादव ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय का दौरा कर चुनाव की औपचारिक घोषणा की और
असेंबली हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीसी ने बताया कि मेयर चुनाव की प्रक्रिया पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अधिनियम 1976 और चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन नियम 1996 के तहत कराई जाएगी।
चुनाव हाथ उठाकर मतदान की प्रक्रिया से होगा। जब किसी प्रत्याशी का नाम प्रस्तावित किया जाएगा तो पार्षद खुले तौर पर हाथ उठाकर समर्थन देंगे।
मतों की गिनती मौके पर ही सार्वजनिक रूप से की जाएगी और पूरी कार्यवाही लिखित रूप में दर्ज की जाएगी।
Top Tags