चंडीगढ़ BJP दफ़्तर के बाहर हुए धमाके के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. लेकिन अब एक इस घटनाक्रम में एक नया मोड़ आया है, दोनो आरोपियों की पहचान अमन सिंह और गुरतेज सिंह के रूप में की गई है । घटना के बाद से ही पुलिस इस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. आरोपियों की गिरफ्तारी मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में छापेमारी के दौरान की गई

जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सिविल कपडें पहनें थे और उनके पास भारी मात्रा में हथियार थे लेकिन अब बताया जा रहा है पुलिस के हाथ आरोपी नही लगें थे।  पंजाब पुलिस ने एक आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया  गिरफ्तारी के दौरान  पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है। वही चंड़ीगढ़ AGFT ने भी परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है

वही चंडीगढ़ BJP दफ़्तर के बाहर ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ जिसमें एक शख्स चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड का पिन खोलते और उसे फेंकते हुए दिखाई पड़ा . ग्रेनेड फेंकने के बाद दोनों मौके से भाग गए थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक से आए थे. उन्होंने बाइक खड़ी की और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर जाकर ग्रेनेड फेंका था.

Related Posts