केंद्र की लगी मुहर, 6-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मिली मंजूरी

पंजाब में केंद्र सरकार ने करोड़ो रुपए के सौगात पर अपनी मुहर लगा कर पास कर दिया है । केंद्र सरकार ने NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को ज़ीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए 6-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर (Spur) के निर्माण के लिए 1,463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह स्पर नेशनल हाइवे 205A के अंबाला चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ेगा जिससे ट्राईसिटी रिंग रोड परियोजना को बढ़ावा मिलेगा।

इससे चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और सुबह शाम लगने वाले प्रमुख जंक्शनों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

ये जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज गुरुवार को दोपहर 1 बजें सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर बताया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर किया पोस्ट

उन्होने लिखा कि इस नये कॉरिडोर से मोहाली ,पंचकूला और चंडीगढ़ के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा, ट्रैफिक अब शहरों के बीच से गुजरने के बजाय इस स्पर से  डायवर्ट हो जाएगा। नए मार्ग के बनने से NH-44, NH-205A और NH-152 जैसे व्यस्त हाइवे पर ट्रैफिक का बड़ा दबाव कम होगा औऱ रोज आने जाने वाले लोगो को सुविधा मिलेगी।

यह प्रोजेक्ट के बनने के बाद शिमला जाने में इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, इसके कारण पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकार को बढावा मिलेगा। यह नया 6-लेन कोरीडोर पंजाब और पड़ोसी राज्यों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।