Skoda ने भारत में अपनी नई परफॉर्मेंस SUV Kodiaq RS को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है. कंपनी ने इस SUV की बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी बिक्री भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल डेट लॉन्च नही की  है। खास बात यह है कि Kodiaq RS को भारत में पूरी तरह तैयार (CBU) मॉडल के रूप में लाया जाएगा, जिसके चलते इसकी संख्या बेहद लिमिटेड रहने वाली है. माना जा रहा है कि कंपनी सिर्फ 50 यूनिट्स ही भारत में लाएगा. ऐसे में यह गाड़ी काफी एक्सक्लूसिव होने वाली है.

नई Skoda Kodiaq RS  में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन मिलेगा, जो 265bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यह टॉर्क Octavia RS से भी ज्यादा है. इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया जाएगा, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा है। इसकी टॉप स्‍पीड 231 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।

स्‍कोडा की ओर से इस एसयूवी के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग को ही लिया जा रहा है। इसके लिए तीन लाख रुपये में बुकिंग करवाई जा सकती ।

 

 

Related Posts