पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में बीजेपी लगातार अपनी जीत की कोशिश कर रही है गृहमंत्री के साथ प्रधानमंत्री ने भी दौरे पर दौरे किए जा रहें है वही आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे. जिसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शाह ने टीएमसी के शासन से त्रस्त राज्य में परिवर्तन का वादा किया।
भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रोड़ शो में हिस्सा लेगें। अमित शाह संकल्प पत्र जारी करने के बाद पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने और खड़गपुर में एक रोड शो में हिस्सा लेगें।
अमित शाह ने X पर पोस्ट किया
शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, तृणमूल कांग्रेस से थक चुका बंगाल अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा, आज कोलकाता में, मैं BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी करूंगा जिसका मकसद बंगाल को टीएमसी के ‘आतंक के राज’ से आजाद कराना है.”
भाजपा के इस संकल्प पत्र में जनता को साधने के लिए कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। कल्याणकारी योजनाओं के मोर्चे पर भाजपा ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लाभार्थियों को प्रति माह 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने का वादा कर सकती है। इसके साथ ही, प्रस्तावित ‘युवा साथी’ कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को भी इसी तरह की मासिक सहायता देने का वादा किया जा सकता
भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में विकास, भलाई और सुरक्षा पर फोकस होने की उम्मीद है, जिसका मकसद समाज के अलग-अलग तबकों की चिंताओं को दूर करना है. सूत्रों के मुताबिक, मैनिफेस्टो में समाज के अलग-अलग तबकों को ध्यान में रखा जाएगा, जिसमें महिलाओं के विकास, किसानों और युवाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा.
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में चुनावी रैलियां कीं. इन सभाओं में पीएम मोदी ने भाजपा की 6 चुनावी गारंटियों की घोषणा की और राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला


