मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच दो भारतीय नाविकों की मौ/त की खबर आ रही  है ओमान की खाडी में मर्चेंट शिप एमटी सेंटेबेलों पर हुए अमेरीकी हम/लों के बीच 2 भारतीय नाविकों की मौ/त हो गई है, जबकि जहाज का चीफ इंजीनियर अब भी लापता बताया जा रहा है। यह जानकारी फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने दी है।

अमेरिका और ईरान में जारी संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार सुबह अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हम/ले किए है। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद लगातार दोनो देश एक दूसरे दिन बड़ा अटैक करते ही जा रहे है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हम/ले किए। उन्होने कहा ईरान समझौते की बातचीत में देरी कर रहा है, इसलिए अमेरिका दबाव बनाए रखेगा।

वही  ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशा/ना बनाने का दावा किया है।

Related Posts