फ्लाइट में इस्तेमाल किया जाने वाला इंधन ATF यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation turbine fuel) आज 1 दिसंबर से 5,000 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक एटीएफ के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की है. सोमवार को देशभर में एटीएफ की कीमतों में औसतन 5,113.75 रुपये/किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है. 3 महीने में एटीएफ करीब 9,000 रुपये महंगा हो गया है. और ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि एयर इंडिया,इंडिगो जैसी एयरलाइंस अपने इस बढ़े हुए खर्च का बोझ हवाई यात्रा करने वाले लोगों पर डाल सकती है इस वजह से एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर एयरलाइंस पर पड़ेगा क्योंकि ईंधन उनकी कुल लागत का लगभग 40 फीसदी होता है.
नई दरें तयें
नई दरों के मुताबित अब दिल्ली में ATF की कीमत 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 93,281.04 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,03,301.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. इससे एयरलाइंस की लागत और बढ़ेगी.
तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एटीएफ और एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की औसत दरों और मुद्रा विनिमय दर के आधार पर तय करती हैं. ये लगातार तीसरा महीना है, जब कंपनियों ने एटीएफ के दाम बढ़ाए हैं. इससे पहले नवंबर में भी एटीएफ के दाम में करीब 777 रुपये/किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी ,जिसकी वजह से एयर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब खर्च और बढ़ने की संभावना है। आने वाले हफ्तों में टिकट की कीमतों पर नजर रखना जरूरी होगा। हम लगातार इस पर अपडेट देते रहेंगे।”


