हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज 17 फरवरी 2026 की सुबह घर में नहाते समय फिसल गए थे जिस वजह से उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
उनके दोनों पैरों में प्लास्टर लगा है और डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी थी
वही आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की
और उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
CM सैनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मंत्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
भेंट के दौरान दोनो नेताओँ ने हरियाणा प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा भी की।


