पांच देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े एक्शन की तैयारी में है। वह आज गुरुवार शाम 4 बजें दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कर सकते हैं
बताया जा रहा है यह मीटिंग अहम और सभी स्तर के मंत्रियों को लेकर कर है इस मिटिंग में केंद्रिय मंत्रिमंडल मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। विदेश से लौटने के बाद कई अहम् मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है इसमें पश्चिम एशिया संकट,नीट पेपर लीक पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी इस समूह का हिस्सा हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि सरकार स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है। राजाथ सिंह ने कहा था कि चाहे कच्चा तेल हो, ऊर्जा हो या एलपीजी, आज भी हमारे पास पर्याप्त भंडार है। कोई खास समस्या नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी यात्रा संपन्न करके बुधवार देर रात रोम से भारत के लिए लौटे है और आते ही उन्होने यह मीटिंग आयोजित कर दी है।


