बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को ज़मानत मिलने के बाद आज मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए।
शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जेल के बाहर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है इस खुशी को उन्होने मिठाई खिला कर बयां की।
वही तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से ज़िला परिषद के पूर्व चेयरमैन हरवंत सिंह ने अपने साथियों के साथ लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
इस मौके पर खुशी जताते हुए हरवंत सिंह ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है और
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को ज़मानत मिलना इंसाफ़ की जीत है।


