दिल्ली : दिल्ली से मुंबई जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी स/मस्या के कारण वापस दिल्ली लौट आया। मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 (बोइंग 777-300ER) को तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सोमवार को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन नंबर -2 में ऑयल प्रेशर जीरो हो गया, जिसके बाद पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए दिल्ली अथॉरिटी को संपर्क किया।

विमान में इमरजेंसी की सूचना पर एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। कुछ ही देर हवा में रहने के बाद विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान की सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जहाज में 337 लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।  एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्रियों और सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि सोमवार (22 दिसंबर) को टेकऑफ के कुछ देर बाद उड़ान में तकनीकी समस्या आई। विमान की तकनीकी जांच जारी है। वहीं  एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असु/विधा के लिए खे/द जताया।

Related Posts