पंचकूला, 15 अक्तूबर: उपायुक्त सतपात शर्मा ने दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिठाई विक्रेताओं और खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए हैं कि वे मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी या मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दा/श्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करता पाया गया तो उसके विरुद्ध स/ख्त कार्र/वाई अमल में लाई जाएगी।

 

उपायुक्त ने आज लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला के प्रमुख मिठाई विक्रेताओं – गोपाल स्वीटस, अनुमपम स्वीट्स, सिंधी स्वीट्स, रौनक स्वीट्स – के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ दुकानों में स्वच्छता व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए।उपायुक्त ने कहा कि त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं।

 

जिला प्रशासन नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है, जो ब्रांडेड स्वीट्स शॉप्स और रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ अन्य मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगी। इन निरीक्षणों के दौरान मिठाइयों, दूध से बने उत्पादों और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव, एसडीएम पंचकूला श्री चन्द्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग, नगराधीश सुश्री जागृति, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा0 आजाद के अलावा गोपाल स्वीटस से श्री मनप्रीत सिंह, सिंधि स्वीटस से श्री अभिषेक बजाज, अनुपम स्वीटस से श्री रवि, रौनक स्वीटस से श्री चन्द्र और अन्य स्वीटस शॉपस और खाद्य प्रतिस्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts