अशोक मित्तल आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह AAP का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया, ऐसे में उनकी नियुक्ति के कुछ समय बाद ही ईडी की यह कार्रवाई राजनीतिक तौर पर भी अहम मानी जा रही है.जालंधर स्थित उनके आवास पर रेड पर पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश है।

​ पंजाब और हरियाणा के गुरुग्राम समेत करीब 8 से 9 ठिकानों पर यह रेड चल रही है. इस रेड में अशोक मित्तल के अलावा उनके बेटे पर भी नजर हैं..

आप नेताओं की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया. मान ने लिखा कि भाजपा पंजाब चुनाव की तैयारी में जुट गई है और यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है. उन्होंने लिखा, ‘हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें.’

इस पर  आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा जो भी बीजेपी के खिलाफ खड़ा होता है, उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है

वहीं आप के ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘जहां-जहां चुनाव होता है बीजेपी अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है. पंजाब चुनाव के पहले राज्यसभा में AAP के उपनेता अशोक मित्तल के घर ईडी की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है. इस खेल से कोई फ़ायदा नहीं, पंजाब में बुरी तरह हारेगी BJP.’

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि ED की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फंड फ्लो और संभावित अनियमितताओं का पता लगाया जा सके.

 

Related Posts