Punjab Breaking : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेंलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ ।
यह घटना रात करीब 11 बजे के करीब हुई जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजह रही थी
यह नई रेलवे लाइन विशेष रुप से मालगाडियों के संचालन के लिए बनाई गई है
इससे मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
चालक को भी चोटें आई जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इसमें ‘आरडीएक्स” होने का शक जताया गया है
पुलिस के अनुसार यह धमाका बेहद खतरनाक था
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
धमाका इतना जोरदार था कि रेलवे लाइन का लगभग तीन से चार फीट का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया ।
इसके बाद इलाके में हड़कपं मच गया
हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नही दे रही है।


