मोहाली के खरड़ के वेस्टर्न टावर में आज ED की रेड हुई है। आज सुबह IT सेक्टर में काम करने वाले के घर ईडी की रेड हुई है। रेड के दौरान नौवीं मंजिल से 21 लाख के नोटों से भरा बैग ऊपर से फेंका गया, बैग नीचे गिरते ही फट गया और नोटो की गड्डीया फैल गई।
बैग को ईडी ने कब्जे में ले लिया है। वही बैग के नीचे गिरते ही बैग फट गया जिसे सोसाइटी के लोगों ने उठाया।
दूसरे बैग को पास में खड़े एक व्यक्ति ने उठा कर भाग गया । टीम ने उसका पीछा किया लेकिन पकड़ नही पाई। वही मामले की जांच चल रही है। भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती कर दी गई है केंद्रीय एजेंसी के जवान मौके से मौजूद है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया , प्रवर्तन निदेशालय मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट, अजय सहगल, ABS टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, Altus बिल्डर्स, Dhir कंस्ट्रक्शंस और उनसे जुड़े सहयोगियों के खिलाफ की जा रही है।
इन पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से सीएलयू लाइसेंस हासिल करने में बड़े पैमाने पर धो/खाधड़ी करने और जनता को ठगकर सैकड़ों करोड़ रुपये जमा करने का आरोप है।


