सोमवार, 2 फरवरी की सुबह कश्मीर में करीब 5.35 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है. उत्तरी कश्मीर के बारामूला में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र मिला है.
इस भूकंप से भारत और पाकिस्तान के कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए हैं. लोगों ने बताया झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र पट्टन क्षेत्र था और यह सुबह 5.35 बजे आया.
अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
कश्मीर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से धरती डोली, सुबह तड़के आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए. सुबह 5.35 बजे लोग गहरी नींद थे,
लेकिन उनहे जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग कड़कड़ती ठंड में भी घरों से बाहर निकल आए.
हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
Top Tags