हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं और जनकल्याण से जुड़े कामों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए।

पंचकूला में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में संगठन का दायित्व जनसेवा से जुड़ा होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।

सैनी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और स्थानीय समस्याओं को सामने लाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मंत्री, विधायक और पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts