पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। राजोआना को इस मामले में मौत की सजा सुनाई गई है।

31 साल से जेल में बंद होने का हवाला

राजोआना ने अपनी चिट्ठी में सरकार से अपनी दया याचिका पर जल्द अंतिम फैसला लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी याचिका लंबे समय से लंबित है और अब इस पर फैसला होना चाहिए।

मौ/त की सजा पर भी जल्द फैसला चाहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए राजोआना ने कहा कि सरकार उनकी दया याचिका पर बिना किसी और देरी के फैसला ले। उन्होंने कहा कि फैसला उनकी मौत की सजा बरकरार रखने का हो, तब भी उन्हें मंजूर है।

राजोआना ने चिट्ठी में बताया कि वह पिछले 31 साल से जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी लंबे समय से लंबित दया याचिका का अंतिम समाधान करने की मांग की है।

Related Posts