पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को प्रसिद्ध शिक्षाविद और साहित्यकार प्रो. भीम एस. दहिया के सम्मान में तैयार पुस्तक ‘Festschrift’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम आईसीएसएसआर के सेमिनार हॉल में हुआ।

इस पुस्तक में प्रो. दहिया के शिक्षा, साहित्य, शोध और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में दिए योगदान को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रो. दहिया ने पुस्तक तैयार करने वाली टीम और अपने सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने शिक्षा में अच्छी सोच, सही मार्गदर्शन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रो. शेली वालिया मुख्य अतिथि, डॉ. अभय मौर्य विशिष्ट अतिथि और डॉ. आर.सी. कुहाड़ अध्यक्ष रहे। कई शिक्षकों ने प्रो. दहिया के साथ अपने अनुभव साझा किए।

प्रो. दहिया कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे अंग्रेजी साहित्य और अर्नेस्ट हेमिंग्वे पर अपने शोध के लिए भी जाने जाते हैं।

Related Posts