पंजाब पुलिस ने गैं/ग/स्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे ‘गैं/ग/स्टरां ते वार’ अभियान के 238वें दिन राज्यभर में 583 जगहों पर छा/पेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 264 लोगों को हि/रासत में लिया गया और 9 ह/थि/यार बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत अब तक कुल 70,954 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मंगलवार की कार्रवाई में 7 घोषित अपराधियों (PO) को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 162 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई।

पुलिस ने लोगों से गैं/ग/स्टरों और वांछित अप/राधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। ऐसी जानकारी 93946-93946 एंटी-गैं/ग/स्टर हेल्पलाइन पर गुमनाम रूप से दी जा सकती है।

वहीं, न/शे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध न/शियां विरुद्ध’ अभियान के 563वें दिन पुलिस ने 94 न/शा तस्करों को गि/रफ्तार किया। इनके पास से 9.8 किलो हे/रोइन, 5 किलो अ/फीम, 9 किलो पो/स्त की भू/सी और 313 न/शीली गो/लियां बरामद की गईं। पुलिस ने 6,720 रुपये की न/शीली दवाओं से जुड़ी नकदी भी बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, न/शे के खिलाफ अभियान में अब तक 77,903 न/शा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को 14 लोगों को न/शा/मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया गया।

Related Posts