लुधियाना में आम आदमी पार्टी की विधायक रजिंदर पाल कौर शीना पर ट्रक ड्राइवर को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विवाद वीआईपी गाड़ी को रास्ता देने में देरी को लेकर बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में विधायक ट्रक के पास पहुंचती नजर आ रही हैं।
विधायक ने थप्पड़ मारने के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ट्रक ड्राइवर से चाबी मांगी थी, क्योंकि स्थानीय लोगों ने लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत की थी।
विधायक के मुताबिक, ड्राइवर और ट्रक की चाबी पुलिस को सौंप दी गई है। मामले में पुलिस कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

Related Posts