पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने शारजाह में पंजाब और यूएई के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम बैठकें कीं। इस दौरान शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) के प्रतिनिधियों के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक में पंजाब और शारजाह की कंपनियों के बीच जॉइंट वेंचर, निर्यात, टेक्नोलॉजी सहयोग और नए बाजारों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की कंपनियों में वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने की काफी क्षमता है। यूएई के साथ मजबूत कारोबारी रिश्ते पंजाब के कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में मदद करेंगे।
उन्होंने बताया कि Invest Punjab शारजाह और पंजाब की कंपनियों को एक-दूसरे के बाजारों में विस्तार करने के लिए जरूरी सहयोग और मार्गदर्शन देगा। इसका उद्देश्य कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा करना और दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार को आसान बनाना है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब-यूएई के मजबूत आर्थिक संबंधों से व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी।


