पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ अभियान को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम में ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मोहिंदर भगत ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से गांवों और स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे के खिलाफ मजबूत माहौल तैयार करना है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से किसी न किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मजबूत खेल संस्कृति से पंजाब को और अधिक जीवंत और खुशहाल बनाने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Related Posts