पंजाब सरकार विदेशों में रह रहे पंजाबियों (NRI) की समस्याओं के समाधान के लिए 8 जुलाई 2026 (बुधवार) सुबह 11 बजे ऑनलाइन NRI मिलनी आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब के NRI मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह करेंगे।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि इस ऑनलाइन मिलनी के जरिए विदेशों में रह रहे पंजाबी सीधे उनसे जुड़कर अपनी शिकायतें, सुझाव और अन्य समस्याएं साझा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सामने आने वाले सभी मामलों को संबंधित विभागों के पास भेजा जाएगा और उनके जल्द समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक NRI अपनी शिकायत पहले से minister.pa@punjab.gov.in ईमेल पर भेज सकते हैं। साथ ही, उन्हें पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागी 8 जुलाई सुबह 11 बजे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

डॉ. रवजोत सिंह ने दुनिया भर में रह रहे पंजाबियों से इस ऑनलाइन NRI मिलनी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार NRI समुदाय के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के पारदर्शी तथा समयबद्ध समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Posts