सोमवार को अमरनाथ के बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा की। यात्रा शुरू होने के अभी 3 दिन है । 3 जूलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा शुरु होगी । 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन यात्रा का समाप्न होगा, 57 दिनों तक यह यात्रा चलेगी । वही अब तक बाबा के दर्शन के लिए 4 लाख श्रद्धालुओं ने अपने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
यात्रा के पहले दिन का जत्था 2 जूलाई को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा रुट के लिए रवाना होगी।
यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और मेडिकल को लेकर व्यापक प्रबंधन किए है।
यात्रा के दोनों मार्गों पर यानी बालटाल और चंदनवाड़ी में बेस अस्पताल शुरु कर दिए है।


