मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शनिवार को अमृतसर के रंजीत एवेन्यू ग्राउंड्स में

आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं के साथ संवाद करेंगे।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध शिव भक्त भजन गायक हंस राज  रघुवंशी रहेगे।

इस धार्मिक समागम में वो अपने भजनों से भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी भगवान शिव का आर्शिवाद लेगे।

जानकारी है कि पंजाब सरकार ने  इस राज्य स्तरीय धार्मिक समागम का आयोजन किया है।

Related Posts