हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब मिलेगी ट्रेनिंग।पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट विज्ञान और आधुनिक अपराध जांच तकनीकों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली की ओर से 12 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2 महीने की ट्रेनिंग में यह कोर्स 6 जुलाई 2026 से शुरू होकर सितंबर 2026 तक चलेगा।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की वैज्ञानिक जांच क्षमता को मजबूत करना और आधुनिक तकनीकों के उपयोग में दक्ष बनाना है। ताकि अपराधों की जांच अधिक सटीक और प्रभावी तरीके से की जा सके।
अपराधों की संख्या लगातार आधुनिक हो रही है ऐसे में जांच अधिकारियों को नई तकनीकों से लैस करना जरूरी हो गया है।
इस ट्रेनिंग से उन्हें तकनीकी दक्षता मिलेगी जिससे वे वैज्ञानिक आधार पर अपराधों की जांच कर सकेंगे ।


