मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बठिंडा पहुंचे इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों में तैनात 658 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे उन्होने घोषणा की कि ग्रुप सी और ग्रुप डी में नियुक्त महिलाओं की प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद उनकी तैनाती उनके स्थाई पते से 40 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी। इसके लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरु कर दिया है।
ये जानकारी उन्होने सोशल मीडिया पर भी शेयर की “शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों की वजह से पंजाब अब पूरे देश में पहले नंबर पर आ गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों, खासकर महिलाओं की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रोबेशन पीरियड के बाद उन्हें घर से 40 km के दायरे में पोस्ट करने का ऐलान किया है, ताकि पारिवारिक मेलजोल बना रहे। कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा हमारी सरकार के मुख्य लक्ष्य हैं। हर काबिल युवा को बराबर मौके देकर हम ‘रंगीला पंजाब’ बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
विपक्ष के वोट चुराने के नापाक इरादे पंजाब की पवित्र धरती पर कभी कामयाब नहीं होंगे.. आने वाले 25 जून से 24 जुलाई तक, BLO खुद तीन बार आपके घर आएंगे.. वे पूरी जांच करेंगे और आपके वोट की सुरक्षा पक्की करेंगे.. आपकी अपनी सरकार आपके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा डटी हुई है।“


