भारत को 15 से 17 जून तक फ्रांस के एविएन में आयोजित 52वें  G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत के साथ-साथ ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चा का मुख्य फोकस अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और विकास के लिए एकजुटता को मजबूत करने, समावेशी और संतुलित विकास को बढ़ावा देने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर रहेगा।

16 और 17 जून को जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र आयोजित किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी अन्य आमंत्रित देशों के नेताओं के साथ हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चा का मुख्य फोकस अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और विकास के लिए एकजुटता को मजबूत करने, समावेशी और संतुलित विकास को बढ़ावा देने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर रहेगा।

 

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान  PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 16 महीनों में यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। यह मुलाकात G7 के आउटरीच सत्र के दौरान हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ मिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, इस बार पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मशहूर गले मिलने वाला अंदाज नहीं दिखा। दोनों नेता समिट की कार्यवाही के दौरान एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। फोटो सेशन के दौरान भी दोनो नेताओं में दूरी दिखाई दी।

Related Posts