अमेरिका-ईरान में पीस डील पर आज डिजिटल साइन किए गए। मिडिल ईस्ट में 3 महीने तक अमेरिका और ईरान के बीच चले तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें खूब बढ़ी. सरकार ने लंबे समय तक देशवासियों पर इसका भार नहीं पड़ने दिया , लेकिन बाद में जब तेल और गैस की कीमते बढ़ी तो इनमें लगातार बढ़ोत्तरी कि गई। ये क्रम अभी रुके नही है अभी भी जारी है, महाराष्ट्र के पुणे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए मंगलवार सुबह-सुबह एक बड़ा झटका लगा है ।
16 जून यानि आज से महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड यानी MNGL ने सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. CNG की कीमत में 1 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत में ₹0.85/SCM की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें 16 जून से लागू हो रही हैं.
MNGL की वेबसाइट पर अपडेटेड रेट चार्ट के मुताबिक, वर्तमान में CNG की कीमत 94.75 रुपए प्रति किलोग्राम है. अब इसमें 1 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई . मतलब अब 95.75 रुपए प्रति किलोग्राम है.
वर्तमान में PNG की कीमत 50.65 रुपए प्रति यूनिट (SCM) है. अब इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. मतलब, नई दर अब 51.50 रुपए प्रति यूनिट (SCM)हो गई।
CNG की कीमत में बढ़ोतरी के बाद इस असर सार्वजनिक परिवहन किरायों पर भी पड़ सकता है और PNG की कीमत बढ़ने पर इसका असर रसोई और आम आदमी की बजट पर पड़ेगा।


