दुनिया को बड़ी राहत मिलने वाली है अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध ख/त्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर समझौता हो गया है। मध्यस्थ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सबसे पहले घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज सोमवार तड़के करीब पौने तीन बजे सबसे पहले समझौते की घोषणा की। शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने लेबनान  के साथ दूसरे जगहों पर तुरंत और स्थायी रूप से हमलें रोकने की घोषणा की है। इस मध्यस्थता के घोषणा के बीच इस हफ्ते तकनीकी बातचीत की नींव रखने के लिए बैठकों का आयोजन करेंगे।

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा कि समझौता कई क्षेत्रीय मध्यस्थों की मदद से हुई लंबी कूटनीतिक बातचीत के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान दोनों ही तुरंत और हमेशा के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए हैं, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव कम करने की बड़ी कोशिशों का रास्ता खुल गया है।

वही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ जंग खत्म कर दी है ईरान परमाणु हथियार नही रखने के लिए तैयार हो गया है। जिस बात को लेकर हमारा मकसद था जिस बात हम जोर दे रहें थे उस बात को ईरान ने मान लिया है।

ईरान न तो परमाणु हथियार बनायेगा और न ही परमाणु हथियार जैसी कोई चीज खरीदेगा। अब होर्मुज जल्द ही खुल जाएगा।

Related Posts