अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कई श्रद्धालुओं को माता वैष्णों के दर्शन करवाएगी। ये ट्रेन 16 जून से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। पूरी यात्रा का समय करीब 5 घंटे 35 मिनट होगा।

करीब सात महीने के  बाद इस ट्रेन सेवा  से यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन अब गुरदासपुर और बटाला होकर संचालित होगी। जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी सुविधा मिल सकेगी।

ट्रेन का नया रूट और समय-सारिणी भी रेलवे प्रशासन ने जारी की है।  यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी और सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

अब हजारों नए यात्रियों को इस हाई-स्पीड ट्रेन का सीधा फायदा मिलेगा.

नए रूट में बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू तवी पर ठहराव होगी जिससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

जारी समय-सारिणी के अनुसार

ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर से शाम 4:25 बजे रवाना होकर रात 10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे चलकर दोपहर लगभग 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

 

 

Related Posts