पंचकूला, 5 जून- एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने सबडिविजनल रोड सैफ्टी एंड ड्रैनेज इन्सपैक्शन टास्कफोर्स के अधिकारियों के साथ आज रायपुररानी, ब्लाॅक बरवाला के क्षेत्र के गांव भानू, मटटेवाला, जसवंतगढ़, एनएचएआई बरवाला रोड रोड, ड्रेन, रिवर चैनल व नालों और नहर के पुल व सड़को का निरीक्षण किया व निर्देश दिए कि मानसून से पहले संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नाले व ड्रैनेज, सड़क, रिवर चैनेल व नहर के पास कटाव की सफाई करवाना व टूटी सड़कों की समय से पहले रिकाॅरपेटिंग व पानी कटाव से हुए नुकसान को बेहतर करवाना सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को नहर के आस पास व नहरी क्षेत्र में पानी के कटाव के कारण नुकसान व नहर के पुल व रिवर चैनेल को मानसून से पहले पत्थर लगाकर या रेती कट्टो से उस संभावित क्षेत्र को भरने व ठीक करने का कार्य करें ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो। उन्होंने मट्टेवाला के नजदीक सड़क पर गड्ढे व सड़क टूटी देखी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को आस पास की सड़कों के गड्ढे व टूटी सड़को की मानसून से पहले रिकापेटिंग करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने भानू, मटट्ेवाला, जसवंतगढ, एनएचएआई बरवाला के आस पास के नालों का निरीक्षण किया और कई जगह नाले बंद पड़े व खस्ता हालत में थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पहले जल्द से जल्द सभी नालों की सफाई व बंद पड़े नालों को अच्छे से खोलने के निर्देश दिए ताकि बारिश के समय इनके कारण गांव में जलभराव की स्थिति पैदा ना हो सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस अवसर पर एमिनेंट पर्सन परमजीत सिंह, ग्राम सचिव रायपुररानी मिनाक्षी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, सिंचाई विभाग, पंचायती राज के एसडीओ, नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी रहे।


