लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन आज लापरवाही के हदे पार कर गया जब प्लेटफॉर्म न.5 पर लगा टिन शेड अचानक भड़भड़ा कर नीचे गिर पड़ा, गनीमत ये रही कि इस समय ज्यादें लोग टिन शेड के नीचे मौजूद नही थे । बतादें स्टेशन के रेनोवेशन के चलते 4 नंबर प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया था। प्लेटफॉर्म 5 नंबर खुला हुआ था। आज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 नंबर प्लेटफॉर्म से निकली। ज्यादातर यात्री उसमें सवार होकर चले गए। इसके बाद वहां पर ज्यादें लोग नही थे ।
मौजूद लोगों ने बताया, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बहुत कम थी। इस बीच अचानक टिन शेड का करीब 60-70 फीट लंबा हिस्सा टूटकर नीचे लटक गया। टिन शेड जिन पिलर्स के सहारे और रेलिंग से कसा था, उसे कुछ जगहों से खोल दिया गया था। इस वजह से प्लेटफॉर्म नंबर- 5 के टिन शेड का सपोर्ट कमजोर हो गया था। जिसके चलते टिनशेड गिर गया।
टिकट न होने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाती है रेलवे
इसमें 3लोग टीटीई भूपेंद्र, यात्री अभिषेक और साहिल दब गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। उसी समय हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी, जिसे हादसे वाली जगह से पहले ही रोक दिया गया। घटना स्थल पर मौजूद रेलवे पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुच गए RPF के जवानों ने मिलकर टीन शेड को उपर उठाया और लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें टीटीई के दोनो पैर फ्रैक्चर हो गए। अस्पताल पर पहुचें DRM ने घायल यात्री के परिवार को ढ़ाढ़स बधांते हुए कहा पैसे को लेकर घबराने की कोई बात नही है पूरी सुविधा मिलेगी आपको।
लेकिन सवाल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठता है कि जहां रेलवे टिकट न होने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाती है वही यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर लगें समानो की व्यवस्था की जिम्मेदारी किसे देगी।


