कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में एक ही परिवार के 11 लोग डूब गए ।
जानकारी के मुताबित परिवाजन नदी के तेज धाराओं के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे जिसमें 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई।
इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने अब तक 10 श/व बरामद कर लिया है। बचाव कर्मी, पुलिस टीम और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए
प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के लिए अनुग्रह राशि देने की अपील की है।
इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना ”बेहद दुखद” है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कारवार जिले में हुई घटना के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जताया। मोदी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।


