पंजाब और चंडीगढ़ में आज लोगों को केमिस्ट की दुकान पर दवाएं नही मिलेगी
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आहृान पर मेडिकल स्टोर संचालकों की 24 घंटे की हड़ताल आज हो रही है।
शहर की अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
दवा बिक्रेताओं के राष्ट्रव्यापी बंद का असर आज चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा।
प्रशासन ने पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और विभिन्न सिविल अस्पतालों सहित 52 मेडिकल स्टोर खुले रखने का निर्णय लिया है।
वही हड़ताल को लेकर एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर रही है
जिस वजह से मेडिकल स्टोर संचालकों के व्यापार को नुकसान पहुंच रहा है।


