NEET UG 2026 रद्द होने पर लाखों छात्रों के भविष्य पर अंधेरा छा गया, परीक्षा के रद्द होने पर कई छात्रों और उनके परिवार पर मुसीबत आ गई वही अब यह परिक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी।

परिक्षा रद्द होने के बाद मामले की जांच CBI शुरु कर दी जिसके बाद आज CBI को बड़ी सफलता मिली है . सीबीआई ने इस पूरे खेल के पीछे छिपे असली मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को महाराष्ट्र के पुणे शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीवी कुलकर्णी रिटायर्ड केमिस्ट्री टीचर है. जांच में सामने आया कि पीवी कुलकर्णी ने 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा से कुछ ही दिन पहले पुणे के अपने घर पर बेहद गोपनीय तरीके से ‘स्पेशल कोचिंग क्लासेस’ चलाई थीं, जहां स्टूडेंट्स को पेपर के बारे में जानकारी दी गई थी।

सीबीआई के मुताबिक, पेपर लीक का यह तरीका बेहद अनोखा था. पेपर लीक में डिजिटल कॉपियां या प्रिंटआउट्स के पकड़े जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. उसने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर चुनिंदा स्टूडेंट्स का एक ग्रुप तैयार किया. मनीषा वाघमारे पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।

CBI  ने बताया पीवी कुलकर्णी ने अपने घर पर सीक्रेट क्लास लगाई , जहां उसने कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों को प्रश्न और सही उत्तर बोल-बोल कर लिखवाए. खास स्टूडेंट्स ने इन सारे सवालों को अपनी कॉपियों में हाथ से नोट किया, जिससे बाहर किसी को भनक न लगे. वही अब सीबीआई ने 2 और किरदारों को ढूंढना शुरु कर दिया है जो इस मामले में शामिल थे।

Related Posts