चंडीगढ़, 13 मई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 17 मई से युवा जेजेपी प्रदेशव्यापी जन-जन अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हम अगले छह महीनों में सभी 23 जिलों और सभी 90 हलकों में जाकर लोगों को जेजेपी की विचारधारा के साथ जोड़ेंगे और डबवाली हलके से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

इसके बाद 19 मई को ऐलनाबाद, 22 मई को रानियां, 25 मई को सिरसा व कालांवाली, 26 मई को फिर डबवाली, 29 मई को फतेहाबाद और 30 मई को टोहाना व रतिया में युवा जेजेपी के जन-जन अभियान के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य पौधारोपण, रक्तदान शिविर जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।

बुधवार को दिग्विजय चौटाला रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में युवा जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले इस बैठक में उन्होंने युवा जेजेपी पदाधिकारियों को जन-जन अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Posts