नई दिल्ली, 14 मई 2026, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। शिवराज सिंह ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी इस पुस्तक ‘अपनापन’ की घोषणा करते हुए कहा कि यह कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ तीन दशक से अधिक के निकट सहयोग, संगठनात्मक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रसमर्पण के उन जीवंत अनुभवों का सार है, जिन्हें उन्होंने बहुत करीब से जिया है।

पुस्तक का लोकार्पण 26 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित NASC कॉम्प्लेक्स, पूसा में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री  एच. डी. देवगौड़ा द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह  चौहान ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को प्रधानमंत्री मोदी जी के व्यक्तित्व, नेतृत्व, संवेदनशीलता और कार्यशैली को अधिक आत्मीयता से समझने का अवसर देगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का व्यक्तित्व जितना दृढ़ है, उतना ही संवेदनशील भी है। उन्होंने एकता यात्रा का प्रसंग साझा करते हुए कहा कि जब लाल चौक पर तिरंगा फहराने के समय कई समर्पित कार्यकर्ता सुरक्षा कारणों से वहां नहीं पहुंच सके, तब नरेंद्र मोदी जी ने उनकी पीड़ा को जिस आत्मीयता के साथ महसूस किया, वह उनके हृदय की गहराई और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

Related Posts