देश के आधे से ज्यादा राज्य हीटवेव की चपेट में है।। कल शाम आई तेज हवा और तूफान ने चारो तरफ तबाही मचा दी कई टीन शेड के घर उड़ गए, कई गाड़ीयां इसकी चपेट में आई, कई कार के उपर पेड़ गिरे, कई लोग बेघऱ हो गए। वही पंजाब में कल देऱ शाम आए तूफान और तेज हवाओं ने भी कोई कम कसर नही रखी, चारों तरफ धूल भरे गुबार उड़े, चारों तरफ अधेरा छा गया जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई की शुरुआत में ही जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं और फिलहाल राहत मिलने के संकेत काफी कम दिखाई दे रहे हैं. वही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं।
खजुराहो में तापमान 45°C से ज्यादा,
वही राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम जारी है. बाड़मेर में तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 15-18 मई तक पश्चिमी राजस्थान में ‘सीवियर हीटवेव’ का रेड अलर्ट जारी किया है. गर्मी के कारण स्कूली बच्चे बीमार हो रहे हैं, प्रशासन जल्द छुट्टियों पर फैसला ले सकता है
राजस्थान के कई हिस्से इन दिनों भट्टी बन गए हैं. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में जहां तेज बारिश और आंधी का दौर जारी है, वहीं राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में 15 मई से 18 मई तक अत्यधिक हीटवेव का अ/लर्ट जारी किया गया है.
जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा में समेत कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है , लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान दिखाई दे रही हैं.
भीषण गर्मी का असर अब बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है. डीग जिले में परीक्षा के दौरान गर्मी की वजह से 12वीं कक्षा की चार छात्राएं स्कूल में बेहोश हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा अलर्ट में आगामी चार से पांच दिनों तक जोधपुर और बीकानेर में तेज हीटवेव का असर जारी रहेगा. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.
हरियाणा में तापमान 24 घंटे में 1.1°C की बढ़ोतरी
हरियाणा के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.1°C बढ़ोतरी हुई। राज्य के 5 शहरों में 40°C से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5°C रहा। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट है। बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।


