मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर है । CM मान ने पंजाब के विकास में भागीदार पंजाब के सड़क मार्गों से लेकर हाईवे और लंबित पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में पंजाब के बुनियादी ढांचे को लेकर कई बड़े और अहम फैसले लिए गए।

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की लाइफलाइन माने जाने वाले कई सड़क मार्गों और लंबित पुलों के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष रखा।

CM मान ने केंद्रीय मंत्री से फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को चौड़ा करने और इसे नेशनल हाईवे घोषित करने की पुरजोर मांग की।

उन्होने बठिंडा और अमृतसर में अधूरे पड़े सड़क परियोजनाओं के विकास कार्य को जल्द पूरा कराने को लेकर चर्चा की।

CM मान ने मक्खू रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को तेज गति से करवाने और समय से जल्द पूरा करवाने को लेकर भी चर्चा की जिससे आम जन को आने जाने में सुविधा मिल सकें ।

Related Posts