पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर ह/त्या कर दी गई। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गो/ली लगी। चंद्रनाथ रथ 42 वर्ष के थे। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। हमलावर बाइक से आये थे।
चंद्रनाथ रथ ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया।
फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गो/लियां लगीं। इनमें दो गो/लियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गो/ली पेट में लगी।
घटना के बाद हमला/वर बाइक से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ को मृ/त घोषित कर दिया। वही ड्राइवर की हालत गंभीर है। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद दं/गे शुरु होगए और अब तक 5 लोगों की ह/त्या हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े थे। वही इस घटना के बाद दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए है। बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की ह/त्या को ‘सुनियोजित’ बताया है. तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.


