गर्मीयों अपने आप में कई तरह की चुनौतियां ले कर आती है, जो हर किसी को परेशान करती है, चिपचिपी गर्मी, तेज तापमान, लू लगने का डर, डिहाईड्रेशन, हीटस्ट्रोक, कई ऐसी दिक्कतें होती  है जो सीधे हॉस्पिटल तक ले जाती  है। खास तौर से सुबह 10 बजें से लेकर 4 बजें तक तेज धूप का सामना करने से सभी डरते है क्योंकि इस वक्त सूरज की तेज किरणें सीधे धरती तक आती है जो बहुत ही तेज होती है। गर्मीयों से अपने आप को बचाने के लिए कुछ उपाय अपनाने से हम कई दिक्कतों से बच सकते है।

 पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं । दिनभर में खूब सारे तरल पदार्थ, विशेषकर पानी पीना महत्वपूर्ण है। प्यास न लगने पर भी, विशेषकर गर्म मौसम में, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

 

धूप में निकलने से पहले 30 या उससे अधिक एसपीएफ़ वाला  सनस्क्रीन लगाएं और हर 2 घंटे में इसे दोबारा लगाएं, या पसीना आने या तैरने पर इसे और जल्दी लगाएं। आंखों को धूप से बचाने के लिए टोपी और धूप का चश्मा पहनें।

 

लू लगने से खुद को बचाएं, लू लगना एक गंभीर स्थिति है जो जानलेवा हो सकती है। इसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है, उल्टीयां होनी शुरु  हो जाती है इससे बचने के लिए धूप में निकलने से पहले खूब सारा पानी पिएं, जूस का सेवन भी कर सकते है। इसके बाद घऱ से बाहर निकलें।

 

हाइड्रेशन से बचे रहने के लिए आप घर पर ही ओारएस बना सकते हैं। इसके लिए 1 लीटर पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालें लें। ये पेय इलेक्ट्रोलाइट्स को पूरा करने में मददगार है।

 

पुदीने की चटनी, बेल का शरबत, इन सभी का असर भी ठंडा होता है।

 

दही और छाछ का सेवन करें। इनकी तासीर ठंडी होती है । ये पाचन को ठीक रखते हैं

 

 

Related Posts