पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद राहुल गांधी ने ममता बेनर्जी की TMC की हार पर कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा खुशी जाहिर करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐसे नेताओं को खुशी मनाने की बजाए समय रहते संभलने की सलाह दी है. उन्‍होंने कहा कि आज ये ममता बनर्जी की पार्टी के साथ हुआ है, कल दूसरी पार्टियों का नंबर भी आ सकता है.

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया

असम और बंगाल में BJP द्वारा जनादेश की ‘चोरी’ भारतीय लोकतंत्र को ‘नष्ट’ करने के भाजपा के मिशन में उसका बड़ा कदम है. इसको लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार को X पर पोस्ट किया कि कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं. उन्हें यह बात स्पष्ट रूप से समझनी चाहिए- असम और बंगाल के जनादेश की चो/री भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने अभियान में उठाया गया एक बड़ा कदम है. छोटे दर्जे की राजनीति को एक तरफ रख दें. यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, ये हम यह सबके बारे में है.”

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में BJP  ने निर्वाचन आयोग की मदद से चुनाव की चोरी की है। उन्होने ममता  बेनर्जी के 100 सीट की लूट  को लेकर बयान दिया उन्होने कहा हम ममता जी से सहमत है ‘ बंगाल में 100 से ज्यादा सीट चोरी हो गईं.’ उन्होने कहा  बीजेपी द्वारा निर्वाचन आयोग के सहयोग से असम और बंगाल के चुनाव चोरी किए जाने के स्पष्ट मामले हैं.

Related Posts