आज 29 अप्रैल को ICC Cricket World Cup League 2 2023–27 का मुकाबला नेपाल और ओमान के बीच Tribhuvan University International Cricket Ground Kirtipur स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत में ही दो विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई।
हालांकि, ओमान के बल्लेबाज़ Jatinder Singh ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को संभाल लिया। उन्होंने 76 गेंदों में 105 रन बनाकर नेपाल के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया। उनके साथ Hammad Mirza 45 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं और दोनों के बीच अहम साझेदारी बनती दिख रही है।
नेपाल, जिसने हाल ही में यूएई के खिलाफ जीत दर्ज कर हार के सिलसिले को तोड़ा था, इस मैच में वापसी की कोशिश में है। नेपाल के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, जबकि ओमान अपनी मजबूत स्थिति को और बेहतर करना चाहता है।
मैच अब उस जबरदस्त मोड़ पर है जहां ओमान को बड़े स्कोर के लिए लंबी साझेदारी की जरूरत होगी, जबकि नेपाल की नजरें जल्द विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत करने पर हैं। दोनो ही टीमें अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरी है।


