हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में बड़ी घटना घट गई, जब देवता के मंदिर में प्राणा प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गो/ली चलाने से महिला की मौ/त हो गई. मृतका शिमला के रोहड़ू स्थित आंध्रा गांव की रहने वाली थी.
चिड़गांव के कुलगांव में रात पौने एक बजे के करीब यह घटना हुई जब 26 साल की रितिका धार्मिक समारोह में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी लोगों के साथ नाच रही थी, रितिका ने पहाड़ी नाटी डाल रही थी. घटना का एक विडियों भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है रितिका सबसे आगे डांस कर रही थी तभी आरोपी ने गो/ली चला दी।
इस दौरान अचानक अफरातफरी सी मच जाती है और लोग नाचते नाचते रुक जाते हैं. वही घटना पर पहुची पुलिस ह/त्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने बताया कि मौके से अहम सबूत जुटाए गए हैं और घटना में इस्तेमाल ह/थिया/र भी जब्त कर लिया गया है.


